लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, जानिए 16 अक्टूबर का आपके शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 16, 2018 08:59 IST

Petrol & diesel Todays(16-Oct) Price Update in Hindi:केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब पांच रुपये की राहत के बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू कर दी है।

Open in App

केंद्र और कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए  करीब पांच रुपये की राहत दी थी। लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेल कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू कर दी है। मंगलवार (16 अक्टूबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में  पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा। दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 75.69 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.4 रुपये प्रति लीटर है। ये कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हैं।

वहीं, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता रही थी और यह 82.72 रुपये प्रति लीटर था। वहीं डीजल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद 75.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक था। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 88.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.11 रुपये प्रति लीटर था।  

16 अक्टूबर 2018, पेट्रोल की कीमतेंः-

शहरमंगलवार की कीमत
दिल्ली82.83 रुपए
कोलकाता84.07  रुपए
मुंबई88.34 रुपए
चेन्नई86.16  रुपए

चार महानगरों में 16 अक्टूबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली75.69 रुपए
कोलकाता77.59 रुपए
मुंबई79.4  रुपए
चेन्नई

80.01 रुपए

भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। ये रेट हिन्दुस्ता पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक लिखी गई है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो