लाइव न्यूज़ :

तम्बाकू किसानों के निकाय ने सिगरेट, तम्बाकू सबंधी विधेयक वाप लिए जाने की अपील की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी किसानों के संगठन एफएआईएफए ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों से संबंधित कानून में संशोधन के लिए प्रस्तावित विधेयक को वापस लेने को कहा। उनका तर्क है कि इन संशोधनों से भारतीय तम्बाकू किसानों की आजीविका समाप्त हो जाएगी।

एक बयान में अखिल भारतीय किसान संघों के महासंघ (एफएआईएफए) के महासचिव मुरली बाबू ने कहा कि इस संशोधन विधेयक में सिगरेट/तम्बाकू पर नियंत्रण लगाने के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के समझौते एफसीटीसी) के सभी प्रावधानों को पूरी ताकत से लागू किया जा रहा है और कुछ मामलों में इसके प्राबधान एफसीटीसी की शर्तों से भी ज्यादा सख्त हैं।

बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित सीओटीपीए (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) संशोधन विधेयक 2020 भारत में सिगरेट के अवैध कारोबार को बढ़ावा देगा और कानूनी सिगरेट व्यापार, पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा, जो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात में इस वाणिज्यिक फसलों के किसानों और खेत श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।

एफएआईएफए ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री मोदी से ‘‘सीओटीपीए संशोधन विधेयक को वापस लेने की अपील करता है क्योंकि यह भारतीय एफसीवी तंबाकू किसानों की आजीविका समाप्त करने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम