लाइव न्यूज़ :

‘हरियाणा को डिजिटल रूप से उन्नत बनाने के लिए बिछाना होगा तीन गुना ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर केबल’

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्तूबर दूरसंचार क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग संगठन सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने हरियाणा सरकार से बिजली के खंभों और इस प्रकार अन्य ढांचों पर ‘एरियल ऑप्टिकल फाइबर केबल’ डालने की मंजूरी देने का आग्रह किया है। सीओएआई ने कहा है कि अगर हरियाणा को डिजिटल रूप से उन्नत राज्य बनना है, तो उसे मौजूद क्षमता से तीन गुना अधिक ‘ऑप्टिकल फाइबर केबल’ बिछाने की जरूरत होगी।

सीओएआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डा. एस पी कोचर ने हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन को हाल में लिखे पत्र में उक्त बात कही है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘उच्च गति के ब्रॉडबैंड ग्रामीण-शहरी डिजिटल अंतर को पाटने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। आप्टिकल फाइबर केबल की तेजी से तैनाती के माध्यम से हाई स्पीड ब्रॉडबैंड क्षमताओं को बढ़ाना, दूरसंचार क्षेत्र की तत्काल जरूरत है। फाइबर केबल बिछाने का सबसे किफायती और तेज तरीका एरियल (हवाई) मार्ग है जिसके लिए खंभों का इस्तेमाल सही होता है।’’

उद्योग संगठन ने हरियाणा सरकार से राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वे दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को निर्धारित दर पर फाइबर केबल बिछाने के लिए मौजूदा और स्थापित किए जाने वाले खंभे का इस्तेमाल करने की मंजूरी दें।

सीओएआई के पत्र में कहा गया है कि यह देखते हुए कि कोविड-19 महामारी के दौरान दूरसंचार सुविधाओं के व्यापक इस्तेमाल ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलन को बढ़ाया है, ऑप्टिकल फाइबर केबलों की तेजी से तैनाती के माध्यम से हाई स्पीड ब्रॉडबैंड क्षमताओं को बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।

पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) के लक्ष्य के अनुसार, सुदूर क्षेत्रों में ‘कनेक्टिविटी’ प्रदान करने के लिए फाइबर केबल को 22 लाख किलोमीटर से बढ़ाकर 50 लाख किलोमीटर करने की जरूरत है। हरियाणा में मार्च 2021 तक ऑप्टिकल फाइबर केबल की कुल लंबाई 48,603 किलोमीटर थी।

पत्र में यह भी कहा गया कि संचार और ‘कनेक्टिविटी’ संबंधी बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने से राज्य को बहुत जरूरी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र