लाइव न्यूज़ :

‘हरियाणा को डिजिटल रूप से उन्नत बनाने के लिए बिछाना होगा तीन गुना ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर केबल’

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्तूबर दूरसंचार क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग संगठन सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने हरियाणा सरकार से बिजली के खंभों और इस प्रकार के अन्य ढांचों पर ‘एरियल ऑप्टिकल फाइबर केबल’ डालने की मंजूरी देने का आग्रह किया है। सीओएआई ने कहा है कि अगर हरियाणा को डिजिटल रूप से उन्नत राज्य बनना है, तो उसे मौजूदा क्षमता से तीन गुना अधिक ‘ऑप्टिकल फाइबर केबल’ बिछाने की जरूरत होगी।

सीओएआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डा. एस पी कोचर ने हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन को हाल में लिखे पत्र में उक्त बात कही है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘उच्च गति के ब्रॉडबैंड ग्रामीण-शहरी डिजिटल अंतर को पाटने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। आप्टिकल फाइबर केबल की तेजी से तैनाती के माध्यम से हाई स्पीड ब्रॉडबैंड क्षमताओं को बढ़ाना, दूरसंचार क्षेत्र की तत्काल जरूरत है। फाइबर केबल बिछाने का सबसे किफायती और तेज तरीका एरियल (हवाई) मार्ग है जिसके लिए खंभों का इस्तेमाल सही होता है।’’

उद्योग संगठन ने हरियाणा सरकार से राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वे दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को निर्धारित दर पर फाइबर केबल बिछाने के लिए मौजूदा और स्थापित किए जाने वाले खंभे का इस्तेमाल करने की मंजूरी दें।

सीओएआई के पत्र में कहा गया है कि यह देखते हुए कि कोविड-19 महामारी के दौरान दूरसंचार सुविधाओं के व्यापक इस्तेमाल ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलन को बढ़ाया है, ऑप्टिकल फाइबर केबल की तेजी से तैनाती के माध्यम से हाई स्पीड ब्रॉडबैंड क्षमताओं को बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।

पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) के लक्ष्य के अनुसार, सुदूर क्षेत्रों में ‘कनेक्टिविटी’ प्रदान करने के लिए फाइबर केबल को 22 लाख किलोमीटर से बढ़ाकर 50 लाख किलोमीटर करने की जरूरत है। हरियाणा में मार्च 2021 तक ऑप्टिकल फाइबर केबल की कुल लंबाई 48,603 किलोमीटर थी।

पत्र में यह भी कहा गया कि संचार और ‘कनेक्टिविटी’ संबंधी बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने से राज्य को जरूरी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा