लाइव न्यूज़ :

टाइटन ने अशोक सोंथालिया को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई आभूषण और घड़ी का कारोबार करने वाली टाटा समूह की कंपनी टाइटन कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अशोक सोंथालिया को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

इसने कंपनी के मुख्य लोक अधिकारी के रूप में स्वदेश बेहरा की नियुक्ति की भी घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा, दोनों नियुक्तियां एक जुलाई, 2021 से प्रभावी हैं।

सोंथालिया एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं,उन्हें बहु-राष्ट्रीय वातावरण में विविध उद्योगों में लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। सोंथालिया ने कहा, ‘‘मैं भारत के साथ-साथ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी रणनीतिक विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अपनी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’

मौजूदा नियुक्ति से पहले, बेहरा बोस्टन साइंटिफिक कॉरपोरेशन में वरिष्ठ निदेशक-मानव संसाधन थे। उन्होंने रैनबैक्सी, कोका कोला, एमएसडी और टाटा स्टील में भी काम किया है।

टाइटन कंपनी, टाटा समूह और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (टिडको) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसने 1987 में टाइटन वॉचेज लिमिटेड के नाम से अपना परिचालन शुरू किया था और वर्ष 1994 में, ज्वैलरी में और बाद में आईवियर व्यवसाय की ओर रुख कर अपने व्यवसाय में विविधता लाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार