लाइव न्यूज़ :

धागे की कीमतों में वृद्धि को लेकर सोमवार को हड़ताल करेंगी तिरुपुर की कपड़ा इकाइयां

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च तमिलनाडु में स्थित प्रमुख कपड़ा क्लस्टर तिरुपुर के परिधान निर्माता पिछले छह महीनों में धागे की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को अपनी इकाइयों को बंद रखेंगे। उद्योग संगठनों ने यह जानकारी दी।

तिरुपुर स्थित उद्योग के प्रतिनिधियों ने पीटीआई-भाषा से अपनी दुर्दशा के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि धागे की कीमतें बढ़ने से उनकी स्थिति खराब हो गयी है। उन्होंने केंद्र सरकार से धागे को विनियमित करने की भी मांग की।

तिरुपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा शनमुगम ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार घरेलू उद्योग को धागे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये निर्यात को तुरंत नियंत्रित करे।’’

उन्होंने जोर दिया कि कच्चे माल का निर्यात तब तक नहीं किया जाना चाहिये जब तक कि घरेलू उद्योग की जरूरतों को पूरा नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम 15 मार्च को स्वैच्छिक बंद के माध्यम से जमीन पर अपना विरोध दर्ज करेंगे और इस मुद्दे को वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष उठायेंगे। हम प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अपनी बात बताना चाहेंगे।’’

तिरुपुर स्थित दक्षिण भारत हॉजरीज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शशि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर से अब तक धागे की कीमतों में 40-45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे उत्पाद की कीमतों में वृद्धि हुई है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘निर्यातक नये ऑर्डर लेने में असमर्थ हैं क्योंकि धागे की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में नहीं बढ़ी हैं, जबकि हमारे कच्चे माल की कीमतें बढ़ गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत