सेबी के कॉरपोरेट बांड बाजार से संबंधित प्रस्ताव पर टिप्पणी का समय बढ़ा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:21 IST2021-12-17T21:21:31+5:302021-12-17T21:21:31+5:30

Time for comment extended on SEBI's proposal related to corporate bond market | सेबी के कॉरपोरेट बांड बाजार से संबंधित प्रस्ताव पर टिप्पणी का समय बढ़ा

सेबी के कॉरपोरेट बांड बाजार से संबंधित प्रस्ताव पर टिप्पणी का समय बढ़ा

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने कॉरपोरेट बांड बाजार में बाजार-निर्माण व्यवस्था से संबंधित प्रस्तावों पर टिप्पणी के लिए समयसीमा बढ़ा दी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि अब इन प्रस्तावों पर टिप्पणियां 16 जनवरी 2022 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। पहले इसके लिए 16 दिसंबर तक का समय दिया गया था।

सेबी ने नवंबर में जारी अपने परामर्श-पत्र में कॉरपोरेट बांड बाजार में बाजार-निर्माण व्यवस्था के गठन का प्रस्ताव रखा था। इसने कहा है कि पंजीकृत शेयर दलाल या मर्चेंट बैंकर भी जरूरी शुद्ध हैसियत होने पर कॉरपोरेट बांड बाजार में बाजार-निर्माता की भूमिका निभा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Time for comment extended on SEBI's proposal related to corporate bond market

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे