लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंक मार्च तक तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई नियम से आ जाएंगे बाहर: सचिव

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बचे बैंक रिजर्व बैंक के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) नियम से अगले दो महीनों में बाहर आ जाएंगे। इसका कारण उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार है।

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक फिलहाल पीसीए व्यवस्था के अंतर्गत हैं। इसके तहत संबंधित बैंकों पर कर्ज देने, प्रबंधन क्षतिपूर्ति और निदेशकों को भुगतान समेत अन्य चीजों पर पाबंदी लगायी जाती है।

वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वास्तव में ये तीनों बैंक पिछली दो तिमाहियों से लाभ के मामले में बेहतर कर रहे हैं और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कमोबेश सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये बैंक कर्ज देने समेत अन्य सभी कार्य कर रहे हैं लेकिन कुछ पाबंदियां हैं। अत: उसे हटाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले वे पीसीए के दायरे से बाहर आ जाएंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अगर नियामक ने जोर दिया तो इन बैंकों के लिये अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध करायी जाएगी। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिये 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी रखी है।

पांडा ने कहा, ‘‘हालांकि हमारा मानना है कि वे जरूरी 11.5 प्रतिशत जोखिम (भारांश) संपत्ति के अनुपात में पूंजी (सीआरएसआर) के नियमन को पूरा कर रहे हैं। इसीलिए हम मामले को आगे बढ़ाएंगे और हम उम्मीद करते हैं कि वे पीसीए के दायरे से बाहर आ जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?