लाइव न्यूज़ :

पंजाब में तीन औषधि पार्क स्थापित किये जाएंगे

By भाषा | Updated: February 16, 2021 23:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 फरवरी पंजाब सरकार राज्य में जल्दी ही तीन औषधि पार्क स्थापित करेगी। इसमें से दो के बारे में प्रस्ताव पहले ही केंद्र को भेजे जा चुके हैं। राज्य के उद्योग मंत्री सुदंर श्याम अरोड़ा ने मंगलवार को यह कहा।

भारत सरकार की योजना के तहत बठिंडा में करीब 1,800 करोड़ रुपये की लागत से 1,300 एकड़ में ‘बल्क ड्रग’ औषधि पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा राजपुरा में एक चिकित्सा उपकरण पार्क 180 करोड़ रुपये की लागत 210 एकड़ जमीन में लगाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि तीसरी परियोजना नई परियोजना है, जिसका मकसद क्षेत्र में औषधि क्षेत्र की उभरती जरूरतों को पूरा करना है। इसकी स्थापना फतेहगढ़ साहिब में वजीराबाद गांव में 130.32 एकड़ क्षेत्र में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?