लाइव न्यूज़ :

ई-वाणिज्य क्षेत्र में एफडीआई पर कुछ स्पष्टीकरण लाने का विचार: गोयल

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकार ई-वाणिज्य के मामले में कुछ स्पष्टीकरण लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ई-वाणिज्य क्षेत्र ‘कानून और नियमों’ के तहत सही भावना से काम करे।

ऑनलाइन कारोबार करने वाली विदेशी कंपनियों द्वारा एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) नियमों का कथित उल्लंघन किये जाने की घरेलू व्यापारियों की शिकायतों के बीच मंत्री ने यह बात कही है।

गोयल ने कहा कि ई-वाणिज्य क्षेत्र के लिये मौजूदा एफडीआई नीति मजबूत और बेहतर तरीके से तैयार की गयी है। हालांकि ग्राहकों और छोटे खुदरा व्यापारियों की तरफ से ई-वाणिज्य कंपनियों की कुछ गतिविधियों को लेकर शिकायतें आयी हैं। इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कई सूचनाएं मांगी है। वे इस पर गौर कर रहे हैं। हम कुछ स्पष्टीकरण लाने पर विचार कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि ई-वाणिज्य कंपनियां कानून और उनके लिये बनाये गये नियमों की सही भावना के साथ काम करे।’’

उनसे यह पूछा गया था कि भारतीय कारोबारियों ने कुछ बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन मंचों द्वारा गलत गतिविधियों में शामिल होने को लेकर शिकायतें की हैं। इसको देखते हुए क्या सरकार ई-वाणिज्य के लिये एफडीआई नीति पर पुनर्विचार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?