लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीओ में खास एवं अलग बर्ताव की व्यवस्था जारी रखने पर होगा जोर- सरकार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की जिनेवा में 30 नवंबर से होने वाली मंत्री-स्तरीय बैठक में भारत विकासशील देशों के लिए 'खास एवं अलग बर्ताव' की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगाएगा।

वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्यामल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को एक परिचर्चा में कहा कि भारत जिनेवा सम्मेलन में यह भी सुनिश्चित करेगा कि डब्ल्यूटीओ सुव्यवस्थित वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने वाले एक अंतरराष्ट्रीय निकाय के तौर पर प्रासंगिक बना रहे।

उन्होंने कहा कि भारत डब्ल्यूटीओ की 12वीं मंत्री-स्तरीय बैठक में विकासशील देशों के लिए बनी खास एवं अलग बर्ताव वाली व्यवस्था जारी रखने के लिए पूरी कोशिश करेगा।

इस व्यवस्था के तहत विकासशील देशों को वैश्विक कारोबार में कुछ रियायतें दी जाती हैं। लेकिन हाल के समय में विकसित देश इस व्यवस्था में अब बदलाव की मांग उठाते रहे हैं। इसे लेकर भारत ने लगातार अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

मिश्रा ने कहा, "इस मूलभूत सिद्धांत को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें भारत जैसे विकासशील देश के लिए जरूरी नीतिगत व्यवस्था भी करनी होगी।"

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ एक मुक्त नियम-आधारित बहुस्तरीय कारोबार व्यवस्था के तौर पर बना था और इस तरह की व्यवस्था से कई फायदे भी हैं। इसलिए भारत जैसे विकासशील देशों के हित में है कि यह संगठन सुचारू रूप से चले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?