लाइव न्यूज़ :

सरकारी उपक्रमों के विनिवेश प्रस्ताव को लागू करने में कोई दिक्कत आने की गुंजाइश नहीं लगती: राम माधव

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:56 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम माधव ने रविवार को कहा कि उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के विनिवेश के बजटीय प्रस्तावों को लागू करने में कोई बाधा आने की गुंजाइश नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अनुषंगियों की चिंताओं पर बातचीत चल रही है।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) जैसी अनुषंगियों के साथ पार्टी के विचार के अंतर को पाटा जा रहा है, क्योंकि इन संगठनों के बीच सतत वार्ता की एक व्यवस्था है।

माधव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राय में कोई बड़ा अंतर नहीं है ... हमारे पास इन संगठनों के साथ विचारों के नियमित आदान-प्रदान की एक प्रणाली है। उन्हें विनिवेश से संबंधित कुछ मुद्दो पर आपत्तियां हैं। उन्हें कार्यान्वयन की प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा।’’

बजट में केंद्र द्वारा विनिवेश की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि इसे लेकर कहीं कोई खास विरोध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?