लाइव न्यूज़ :

बैंकों में आपात योजना के तहत और 45,000 करोड़ रुपए का रिण देने की गुंजाइश: आईबीए सीईओ

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:30 IST

Open in App

मुंबई, 30 मई सरकार द्वारा तीन लाख करोड़ रुपए की आपातकालीन रिण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) का दायरा बढ़ाए जाने के बीच बैंकों ने रविवार को कहा कि इस योजना के तहत अब तक 2.54 लाख करोड़ रुपए के कर्ज मंजूर किए जा चुके हैं तथा उनके पास और 45,000 करोड़ रुपए वितरित करने की गुंजाइश है।

वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित हुई व्यावसायिक क्षेत्रों की इकाइयों की मदद के लिए घोषित इस योजना का दायरा रविवार को बढ़ा दिया। अब इसके तहत अस्पतालों/नर्सिंग होम को भी उनके परिसर में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए रियायती रिण की सुविधा प्रदान की जा सकती है।

योजना की वैधता को तीन और महीने के लिए 30 सितंबर तक या तीन लाख करोड़ रुपए की राशि के लिए गारंटी जारी किए जाने तक बढ़ा दिया गया है।

इंडियन बैंक्स एसोसियेशन के सीईओ सुनील मेहता ने मंत्रालय की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, "(ईसीएलजीएस के लिए) उपलब्ध पूरे कोष में से 2.54 लाख करोड़ रुपए के रिणों को पहले ही मंजूरी दे दी गयी है और करीब 45,000 करोड़ रुपए के और रिण की गुंजाइश बाकी है। 2.54 लाख करोड़ रुपए में से 2.40 लाख करोड़ रुपए पहली ही वितरित कर दिए गए हैं।"

मंत्रालय ने कहा कि ईसीएलजीएस 4.0 के तहत ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल कॉलेज को दो करोड़ रुपए तक के रिण के लिए 100 प्रतिशत गांरटी कवर दिया जाएगा।

इन रिणों पर ब्याज की दर अधिकतम 7.5 प्रतिशत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम