लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं : मंत्री

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:09 IST

Open in App

मथुरा, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि महीने के अंत तक राज्य में छह लाख टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि दो लाख टन फास्फेटिक उर्वरक प्राप्त हो गया है, 1.5 लाख टन पारगमन के के रास्ते में है जो शीघ्र ही पहुंच जाएगा और बाकी उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में 4.48 लाख टन फास्फेटिक उर्वरक, 2.86 लाख टन डीएपी, 1.62 लाख टन एनपीके का बफर स्टॉक पहले से ही उपलब्ध है।

मंत्री ने कहा कि जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और 79 व्यापारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं.

शाही ने अलीगढ़ से आगरा जाते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘जमाखोरी के खिलाफ निवारक कार्रवाई ने उर्वरकों की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त किया है।’’

उन्होंने किसानों को अफवाहों से गुमराह न होने की सलाह दी है।

मंत्री ने कहा कि जमाखोरी में लगे 79 दुकानदारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, जबकि 175 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि 198 दुकानदारों को चेतावनी दी गई है और 47 दुकानदारों पर बिक्री पर प्रतिबंध भी जारी किया गया है.

मंत्री ने खुलासा किया कि न केवल आठ दुकानों को सील किया गया है बल्कि एक दुकानदार को उर्वरक अधिक दर पर बेचने के आरोप में जेल भेजा गया है।

मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं को लागू करके किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में किसान सम्मान निधि योजना से न केवल अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं, बल्कि योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 86 लाख किसानों के ऋण माफ किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 37,500 किसानों से 2.43 लाख टन धान खरीदा जा चुका है और खरीद का काम जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या