लाइव न्यूज़ :

कनार्टक के बजट में कोई नया कर नहीं, महिलाओं के लिये कई योजनाएं

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ मार्च कर्नाटक सरकार के सोमवार को पेश 2021-22 के बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। साथ ही बजट में महिला उद्यमियों को प्रोतसाहन देने के लिये अनेक योजनाओं की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने राज्य विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुये कहा, ‘‘वर्ष 2020- 21 में कोविड- 19 महामारी के चलते आम जनता कई तरह के कष्ट झेलने पड़े हैं। इसलिये मैं आम जनता पर किसी भी तरह के नये कर बोझ नहीं डालना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर कर्नाटक बिक्री कर (केएसटी) लगाता है जो कि पहले ही दक्षिण के दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसके बावजूद बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और बजट इस तरह तैयार किया गया है कि आम आदमी पर कोई अतिरिक्त कर बोझ नहीं बढ़े। इसके साथ ही महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिये बजट में कई घोषणायें की गई हैं।

येदियुरप्पा मुख्यमंत्री के साथ साथ राज्य के वित्त मंत्री का भी कामकाज संभाले हुये हैं। वह अब तक राज्य विधानसभा में कुल आठ बजट पेश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) शुरुआती अनुमान के मुताबिक स्थिर मूल्य पर 2.6 प्रतिशत घटा है। इस दौरान राज्य के कृषि क्षेत्र में जहां 6.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई वहीं उद्योग और सेवा क्षेत्र में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2020- 21 में उद्योग क्षेत्र में 5.1 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 3.1 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?