लाइव न्यूज़ :

बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के आचारण को लेकर काफी चिंता: गोयल

By भाषा | Updated: February 17, 2021 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कंपनियों समेत बड़ी प्रौद्योगिकी इकाइयों के आचरण को लेकर काफी चिंताएं है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी नीतियों को संरक्षित करना चाहेगा। मंत्री ने इस बात पर चिंता जताई कि ये कंपनियां के देश के कानून का पालन नहीं करना चाहती हैं। गोयल ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ डिजिटल कारोबार के क्षेत्र में रिश्तों को आगे बढ़ाने को लेकर गंभीर है लेकिन हम आंकड़ों की निजता के मामले में भारत के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर सजग हैं।

उन्होंने कहा कि भारत इस बात को लेकर चिंतित है कि बड़ी कंपनियों के पास भारतीय नागरिकों के बहुत सारे आंकड़े हैं और वे उन आंकड़ों का उपयोग प्राय: अपने विभिन्न क्षेत्रों में करते हैं।

मंत्री ने अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अहम है कि बड़ी अमेरिकी कंपनियों को भारत और उसके कानून के पालन को लेकर जवाबदेह बनाने के लिये यूएसआईबीसी जैसे संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभायें...अगर ऐसा नहीं होता है तो डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में यह बाधा बन सकता है।’’

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने अपने आदेश पर ट्विटर द्वारा कार्रवाई करने में देरी को लेकर सवाल उठाये हैं। इस लिहाज से मंत्री का बयान महत्वपूर्ण है।

मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी से उन सामग्रियों को ब्लॉक करने को कहा था जिस पर भड़काऊ बातें कही गयी थी और जिससे देश में कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता था। हालांकि अमेरिकी संसद में जब इसी प्रकार का मामला हुआ था, ट्विटर ने तुरंत कदम उठाये थे।

गोयल ने कहा कि वह भारत और अमेरिका के बीच एक नए व्यापार समझौते पर अमेरिकाी व्यापार मंत्री से बातचीत करना चहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?