लाइव न्यूज़ :

फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन; गोवा, बेंगलुरु में डीजल शतक के करीब

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। इससे देशभर में वाहन ईंधन के खुदरा दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

इस बढ़ोतरी के साथ सभी राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। वहीं करीब एक दर्जन राज्यों में डीजल शतक को पार कर गया है। गोवा और बेंगलुरु में डीजल अब 100 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

दिल्ली में अब पेट्रोल 105.49 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

मुंबई में यह अब 111.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मुंबई में डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में 94.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह लगातार तीसरा दिन है जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम 35-35 पैसे लीटर बढ़ाए गए हैं। 12 और 13 अक्टूबर को वाहन ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

सितंबर के आखिरी सप्ताह में वाहन ईंधन कीमतों में तीन सप्ताह के बाद संशोधन का सिलसिला फिर शुरू हुआ था। उसके बाद से यह पेट्रोल में 15वीं वृद्धि है। वहीं इस दौरान डीजल के दाम 18 बार बढ़ाए गए हैं।

देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं करीब एक दर्जन राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल, कर्नाटक और लद्दाख में डीजल शतक को पार कर चुका है।

पणजी में अब डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं बेंगलुरु में इसके दाम 99.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। स्थानीय करों की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन के दामों में अंतर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी