लाइव न्यूज़ :

महामारी के समय जनधन-आधार-मोबाइल की तिगड़ी पासा पलटने वाली साबित हुई: सीतारमण

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:23 IST

Open in App

औरंगाबाद 16 सितंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि जन धन-आधार-मोबाइल (जैम) की तिगड़ी ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश के अंतिम छोर में रह रहे नागरिकों तक पहुंचने में मदद की और यह व्यवस्था तस्वीर बदल देने वाली साबित हुई।

राष्ट्रीय बैंक परिषद द्वारा औरंगाबाद में आयोजित एक दिवसीय बैठक 'मंथन' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जैम संकल्प ने देश के कोने में रह रहे व्यक्ति तक पहुंचने में मदद की।’’

उन्होंने कहा कि जन धन योजना शुरू होते ही लोगों के मन में सवाल थे लेकिन अब हम लोगों की सीधे मदद कर सकते हैं ताकि वे अपना जीवन जी सकें।

सीतारमण ने कहा, ‘‘आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने से केवाईसी- सत्यापित खातों में मदद मिली। जैम का तीसरा महत्वपूर्ण अंश मोबाइल है, जहां पैसे जमा होने की जानकारी समेत सरकारी योजनाओं के लाभ (मनरेगा) की भी जानकारी दी जा रही है।’’

वही बैठक की अध्यक्षता करने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि अब सरकार का ध्यान 18 वर्ष की आयु तक पहुंचने वालों के जन धन खाते खोलने पर होगा।

इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा, ‘‘सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समय पर और प्रभावी कदम उठाए हैं। इसने उन लोगों को मदद मिली, जिन्होंने देश के उद्यमियों, उद्योग और कृषि खंड में अपनी नौकरी खो दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?