लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 848 अंक उछला; बैंक शेयर चमके

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई,17 मई शेयर बाजार में सोमवार को लगभग सात सप्ताह की सबसे जोरदार तेजी दिखी। कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले कम होने के साथ निवेशकों का भरोसा बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स में 848 अंक से अधिक का उछाल आया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 प्रतिशत उछलकर 49,580.73 बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी भी 245.35 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,923.15 अंक पर पहुंच गया।

इन सूचकांकों में 30 मार्च के बाद यह किसी दिन की सबसे बड़ी तेजी है।

सेंसेक्स के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लि. और बजाज फिनसर्व में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ एल एंड टी, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और एचयूएल में गिरावट रही।

सेंसेक्स के शेयरों में 23 लाभ में जबकि 7 नुकसान में रहे।

क्षेत्रवार बीएसई बैंकिंग, वित्त, धातु और वाहन सूचकांकों में तेजी रही जबकि दूरसंचार और स्वास्थ्य कंपनियों के वर्ग में गिरावट रही।

मझोली और लघु कंपनियों से जुड़े मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में 1.63 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘संक्रमण के मामले कम होने के साथ बैंक, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में तेजी आयी। बाजार को उम्मीद है कि कोविड मामलों में तेजी से कमी आएगी। इससे ‘लॉकडाउन’ को लेकर चिंता कम हुई है और 2021-22 के आर्थिक अनुमानों को लेकर संभावना बेहतर हुई है। इससे संपत्ति गुणवत्ता को लेकर चिंता कुछ कम होने से बैंक शेयरों में तेजी रही।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने तथा कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आये। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो तथा सोल नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट क रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 73.22 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र