लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने शुरुआती नुकसान की भरपाई की, सेंसेक्स 64 अंक टूटा, निफ्टी में मामूली बढ़त

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई वैश्विक शेयर बाजारों में नकरात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती बड़ी गिरावट से उबरते हुए अंत में 64 अंक के मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग शेयरों में काफी गिरावट हुई, लेकिन बाद में रुपये में सुधार से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 750 अंक से अधिक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में इसमें सुधार आया और अंत में यह 63.84 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,718.52 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी इसी प्रकार का उतार-चढ़ाव आया और अंत में यह 3.05 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 14,634.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन को सर्वाधिक 4.58 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, एचयूएल, मारुति, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी आदि शेयर लाभ में रहे। इनमें 3.98 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद शेयर बाजार दिन के न्यूनतम स्तर से ऊपर आया। बैंकों और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) की ऋण वसूली और संपत्ति गुणवत्ता को लेकर चिंता से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव रहा। हालांकि, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों तथा धातु कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में लगातार कोविड संक्रमण के मामले ऊंचा बने रहने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ रहा है। दूसरी तरफ कंपनियो के बेहतर तिमाही परिणाम के साथ सकारात्मक प्रबंधन टिप्पणियों से बाजार को समर्थन मिल रहा है।

वृहत आर्थिक मोर्च पर आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में 55.5 था, जो मार्च के 55.4 के मुकाबले थोड़ा अधिक है।

क्षेत्रवार बात करें तो बीएसई उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, ऊर्जा, बैंक, तेल और गैस, रियल्टी तथा वित्तीय सूचकांक 1.99 प्रतिशत तक गिर गए, जबकि दूरसंचार, धातु और एफएमसीजी मुनाफे के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों को बढ़त देखने को मिली।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,13,642 पहुंच गयी जो रविवार को 33,49,644 थी।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और सोल में गिरावट रही। शंघाई और ताक्यो अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 73.95 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट