लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में नरमी के रुख से स्थानीय बाजार में तेल तिलहनों के भाव टूटे

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली और सीपीओ सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में गिरावट आने से स्थानीय तेल तिलहनों के भाव भी दबाव में आ गये जिससे विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि सरसों तिलहन में जहां 50 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई वहीं सरसों दादरी तेल 200 रुपये की हानि के साथ 14,300 रुपये क्विन्टल रह गया। सरसों पक्की और कच्ची घानी के भाव भी 30-30 रुपये की हानि के साथ बंद हुए।

कोरोना महामारी के बीच विदेशों में हल्के तेलों की मांग को देखते हुए सोयाबीन दाना और लूज जैसे तिलहन फसलों की कीमत पूर्ववत बने रहे जबकि विदेशों में गिरावट के बीच मांग प्रभावित होने से सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल के भाव घटकर क्रमश: 15,400 रुपये, 15,100 रुपये और 14,250 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये।

इसी प्रकार मूंगफली दाना, मूंगफली गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड की कीमत भी क्रमश: 100 रुपये, 200 रुपये और 30 रुपये की गिरावट दर्शाते बंद हुए। कच्चा पॉम तेल (सीपीओ), पामोलीन दिल्ली और कांडला के भाव में भी क्रमश: 150 रुपये, 100 रुपये और 100 रुपये की गिरावट आई।

अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,050 - 7,100 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,385 - 6,430 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,495 - 2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,135 -2,215 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,315 - 2,345 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,400 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,250 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,250 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,100 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,100 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,200 - 7,300 रुपये: सोयाबीन लूज 7,100 - 7,150 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?