लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा उसे सरकार से 11 करोड़ कोविशील्ड टीके के लिये 1,732 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को सरकार के उस बयान को सही बताया कि जिसमें कहा गया है कि कंपनी को मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिये 1,732.50 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम दे दी गयी है।

एसआईआई ने ट्विटर पर लिखा, "हम बयान और सूचना की विश्वसनीयता की पुष्टि करते हैं। हम पिछले एक साल से भारत सरकार के साथ करीबी सहयोग कर रहे हैं और सरकार से मिली मदद के लिए उसका आभार जताते हैं। हम जितना संभव हो उतने लोगों की जान बचाने के लिए अपने टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

कंपनी ने यह जवाब स्वास्थ्य मंत्रालय के उस बयान के बाद दिया जिसमें उन आरोपों को खारिज किया गया कि मंत्रालय ने एसआईआई को कोविशील्ड टीके के लिए नये ऑर्डर नहीं दिए हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि उसने मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिये एसआईआई को 1,732.50 करोड़ रुपए की सौ प्रतिशत अग्रिम राशि का भुगतान किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस राशि पर टीडीएस कटौती के बाद 1,699.50 करोड़ रुपये की राशि एसआईआई को 28 अप्रेल को ही प्राप्त हो गई।

मंत्रालय ने कहा इसी प्रकार भारत बायोटेक इंउिया लिमिटेड (बीबीआईएल) को पांच करोड कोवैक्सीन टीके के लिये 28 अप्रैल को ही 787.50 करोड़ रुपये (टीडीएस कटौती के बाद 772.50 करोड़ रुपये) जारी किये जा चुके हैं। टीकों का यह आर्डर मई, जून और जुलाई के लिये दिया गया है।

मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि दो मई की स्थिति के अनुसार केन्द्र ने 16.54 करोड़ से अधिक टीके की खुरा राज्यों और संघ शासित प्रदेशें को उपलब्ध करा चुका है जिसमें से 78 लाख से अधिक खुराक अभी भी उनके पास उपलबध हैं। इसके साथ ही अगले तीन दिन में 56 लाख से अधिक टीके राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध हो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?