लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा उसे सरकार से 11 करोड़ कोविशील्ड टीके के लिये 1,732 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को सरकार के उस बयान को सही बताया कि जिसमें कहा गया है कि कंपनी को मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिये 1,732.50 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम दे दी गयी है।

एसआईआई ने ट्विटर पर लिखा, "हम बयान और सूचना की विश्वसनीयता की पुष्टि करते हैं। हम पिछले एक साल से भारत सरकार के साथ करीबी सहयोग कर रहे हैं और सरकार से मिली मदद के लिए उसका आभार जताते हैं। हम जितना संभव हो उतने लोगों की जान बचाने के लिए अपने टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

कंपनी ने यह जवाब स्वास्थ्य मंत्रालय के उस बयान के बाद दिया जिसमें उन आरोपों को खारिज किया गया कि मंत्रालय ने एसआईआई को कोविशील्ड टीके के लिए नये ऑर्डर नहीं दिए हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि उसने मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिये एसआईआई को 1,732.50 करोड़ रुपए की सौ प्रतिशत अग्रिम राशि का भुगतान किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस राशि पर टीडीएस कटौती के बाद 1,699.50 करोड़ रुपये की राशि एसआईआई को 28 अप्रैल को ही प्राप्त हो गई।

मंत्रालय ने कहा इसी प्रकार भारत बायोटेक इंडिया लिमिटेड (बीबीआईएल) को पांच करोड कोवैक्सीन टीके के लिये 28 अप्रैल को ही 787.50 करोड़ रुपये (टीडीएस कटौती के बाद 772.50 करोड़ रुपये) जारी किये जा चुके हैं। टीकों का यह आर्डर मई, जून और जुलाई के लिये दिया गया है।

मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि दो मई की स्थिति के अनुसार केन्द्र 16.54 करोड़ से अधिक टीके की खुराक राज्यों और संघ शासित प्रदेशें को उपलब्ध करा चुका है जिसमें से 78 लाख से अधिक खुराक अभी भी उनके पास उपलबध हैं। इसके साथ ही अगले तीन दिन में 56 लाख से अधिक टीके राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध हो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या