लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ब्रिटेन में 24 करोड़ पाउंड निवेश करेगा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार मई सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अपने टीका कारोबार का विस्तार करने के लिए ब्रिटेन में 24 करोड़ पाउंड का निवेश करेगा और एक नया बिक्री कार्यालय खोलेगा, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अरब पाउंड की भारत-ब्रिटेन व्यापार संवर्धन साझेदारी के हिस्से के तौर पर यह घोषणा की, जिससे ब्रिटेन में करीब 6,500 नई नौकरियां सृजित होंगी।

पुणे स्थित वैक्सीन विनिर्माता के साथ ही लगभग 20 भारतीय कंपनियों ने ब्रिटेन में स्वास्थ्य सेवा, बायोटेक और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश करने की घोषणा की है।

यह भी पता चला है कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोरोना वायरस के खिलाफ नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के लिए ब्रिटेन में पहले चरण का परीक्षण भी शुरू कर दिया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एसआईआई की योजनाओं के संदर्भ में कहा, ‘‘बिक्री कार्यालय से एक अरब अमेरिकी डालर से अधिक का नया व्यापार तैयार होने की उम्मीद है, जिसमें से 20 करोड़ पाउंड ब्रिटेन में निवेश किए जाएंगे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सीरम (एसआईआई) का निवेश नैदानिक ​​परीक्षणों, अनुसंधान और विकास और वैक्सीन के विनिर्माण के लिए होगा। इससे ब्रिटेन और दुनिया को कोरोना वायरस महामारी और अन्य घातक बीमारियों को हराने में मदद मिलेगी। सीरम ने पहले ही कोडाजेनिक्स के साथ मिलकर ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वैक्सीन का परीक्षण शुरू कर दिया है।’’

पूनावाला इस समय लंदन में हैं और उन्होंने हाल ही में भारत के बाहर वैक्सीन उत्पादन के विस्तार की योजना का संकेत दिया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम कड़ी मेहनत करेंगे और कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करेंगे।’’

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अन्य भारतीय कंपनी ग्लोबल जीन कॉर्प द्वारा अगले पांच वर्षों के दौरान 5.9 करोड़ पाउंड का निवेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?