लाइव न्यूज़ :

आर्थिक समीक्षा से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 13,900 अंक के पार

By भाषा | Updated: January 29, 2021 10:18 IST

Open in App

मुंबई, 29 जनवरी आर्थिक समीक्षा पेश किये जाने से पहले घरेलू शेयर बाजारों ने पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट से शुक्रवार को वापसी की। बैंकिंग, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 403.16 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,277.52 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 118.65 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,936.20 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो लाभ में रहीं।

इनके विपरीत एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, अल्ट्रा टेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और टीसीएस नुकसान में रहीं।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,917.76 अंक और निफ्टी 827.15 अंक गिरा था।

विश्लेषकों का मानना ​​है कि मुख्य रूप से केंद्रीय बजट और महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से पहले मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजारों में लगातार गिरावट देखी गयी।

सरकार शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2020-21 को पेश करने वाली है। इसके बाद सोमवार यानी एक फरवरी को केंद्रीय बजट 2021-22 पेश किया जायेगा।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 3,712.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

शुक्रवार को कारोबार के दौरान एशियाई बाजार तेजी में चल रहे थे। हालांकि यह सप्ताह पिछले कई महीनों का सबसे खराब रहने वाला है।

इस बीच, कच्चा तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.18 प्रतिशत बढ़कर 55.20 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें