लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 75.58 पर बंद

By भाषा | Updated: June 29, 2020 21:28 IST

कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती आई और यह प्रति डालर 75.58 के भाव पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में सात पैसे की वृद्धि रही।गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 75.65 रुपये पर बंद हुआ था।चार घंटे के कारोबारी सत्र के दौरान स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर ऊंचे में 75.52 और नीचे में 75.64 रुपये प्रति डालर रही।

मुंबई: वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल के दाम नीचे आने से सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 75.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान देश के शेयर बाजारों में गिरावट रही।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, विदेशी मुद्रा की निकासी और कोविड-19 के मामलों से बढ़ती चिंता के बीच अमरिकी डालर के कमजोर पड़ने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला और इसमें गिरावट थम गई।

कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती आई-

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 75.64 प्रति डालर पर स्थिर खुला। कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती आई और यह प्रति डालर 75.58 के भाव पर बंद हुआ। पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में सात पैसे की वृद्धि रही। गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 75.65 रुपये पर बंद हुआ था।

सोमवार को चार घंटे के कारोबारी सत्र के दौरान स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर ऊंचे में 75.52 और नीचे में 75.64 रुपये प्रति डालर रही। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने शुक्रवार को 753.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सभी प्रमुख एशियाई मुद्राओं में गिरावट देखने को मिली-

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध के उप प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि नए सप्ताह की शुरुआत में बाजार की भावनाएं जोखिम की आशंका से प्रभावित हुईं और सभी प्रमुख एशियाई मु्द्राओं में गिरावट देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अमेरिका और दक्षिण एशियाई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण ऐसा हुआ।

इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड की संख्या को पार करते हुये 1.01 करोड़ तक पहुंच गये हैं जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 5.01 लाख हो गया है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या पांच लाख 48 हजार 318 तक पहुंच गई है जबकि 16,475 लोगों की इससे मौत हो गई। उधर, वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.15 प्रतिशत गिरकर 40.14 डालर प्रति बैरल रह गया। 

टॅग्स :डॉलरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें