लाइव न्यूज़ :

रुपये 33 पैसे की तेजी के साथ 72.46 रुपया प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपया सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले 33 पैसे मजबूत होकर 72.46 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.71 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 72.40-72.75 के बीच घट बढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद के मुकाबले 33 पैसे मजबूत होकर 72.46 प्रति डालर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को डालर 72.79 रुपये पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक भी 0.12 प्रतिशत मजबूत होकर 91.78 अंक हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 397 अंक की गिरावट के साथ 50,395.08 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल चल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को 942.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले क्रेंट क्रूड की कीमत 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?