लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 26 पैसे चढ़कर 74.10 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:21 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआत तेजी के रुख में होने से भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत में 26 पैसे चढ़कर 74.10 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

स्थानीय अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में कारोबार की शुरुआत 74.20 रुपये प्रति डालर पर हुई और कुछ ही देर में यह और मजबूत होकर 74.10 रुपये तक पहुंच गया। पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले यह 26 पैसे ऊंचा रहा।

बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 74.36 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्यूरिटीज ने अपने शोध पत्र में कहा कि अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा नरम रुख अपनाये जाने से डालर में नरमी का रुख रहा। बाजार में अमेरिका के जीडीपी आंकड़ों और बेरोजगार के आंकड़ों का भी बाद में असर दिख सकता है।

बहरहाल, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.40 प्रतिशत बढ़कर 67.54 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध खरीदार रहे और उनहोंने बुधवार को बाजार में 766.02 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम