लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया कारोबार की शुरुआत में 24 पैसे बढ़कर 73.31 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: March 2, 2021 10:54 IST

Open in App

मुंबई, दो मार्च घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के समर्थन से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे बढ़कर 73.31 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर- रुपये का भाव 73.32 रुपये प्रति डालर पर बोला गया। उसके बाद रुपया और मजबूत होकर 73.31 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले इसमें 24 पैसे की मजबूती आ गई।

सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.55 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 91.20 अंक पर पहुंच गया।

अधिकतर एशियाई मुद्राओं में मंगलवार की सुबह कारोबार में नरमी रही। इसका कारोबारी धारणा पर असर पड़ सकता है।

ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव वैश्विक बाजार में 1.13 प्रतिशत गिरकर 62.97 डालर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?