लाइव न्यूज़ :

रुपया 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा, डालर के कमजोर पड़ने से मिला समर्थन

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:06 IST

Open in App

मुंबई, 12 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में सुधार के रुख और विदेशों में डॉलर के कमजोर पड़ने से मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपनी आरंभिक हानि से उबरता हुआ 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का निरंतर प्रवाह बने रहने से रुपये की तेजी को बल मिला लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.42 रुपये प्रति डालर पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान 73.24 के उच्च स्तर और 73.44 के निम्न स्तर के बीच झूलने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे ऊंचा रहकर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को रुपया 73.40 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 90.38 अंक रहा।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.71 प्रतिशत बढ़कर 56.61 डालर प्रति बैरल हो गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने से भारतीय रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले मजबूत रहा लेकिन डालर सूचकांक के करीब करीब स्थिर रहने से मजबूती पर कुछ अंकुश लग गया जबकि इस मंगलवार को अमेरिकी ट्रेजरी प्राप्ति बढ़ गई।’’

अय्यर ने कहा एशियाई मुद्राओं में मिला जुला रुख रहा। चीन का युआन मजबूत हुआ जबकि कोरिया का वॉन मामूली कमजोर रहा। बहरहाल, निवेशकों की नजर खुदरा मुद्रा सफीति और आईआईपी के आंकड़ों पर रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?