लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 73.59 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:26 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रहने के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 73.59 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के अंत:प्रवाह को समेटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण रुपये में स्थिरता बनी रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.52 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.39 के दिन के उच्च स्तर और 73.59 रुपये प्रति डालर के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट के साथ 73.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपये की विनिमय दर पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.56 प्रतिशत घटकर 89.94 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 223.88 अंक की तेजी के साथ 46,890.34 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने बुधवार को 1,981.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.74 प्रतिशत बढ़कर 51.46 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विभाग के उप प्रमुख देवर्ष वकील के अनुसार, सत्र के आरंभ में रुपये में दर्ज हुआ सारा लाभ लुप्त हो गया तथा डॉलर के बढ़ते निवेश को अवशोषित करने के लिए रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से भारतीय मुद्रा स्थिरता के रुख के साथ बंद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार