लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 72.69 पर लगभग अपरिवर्तित

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी-विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की हानि के साथ 72.69 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में रुपय की विनिमय दर प्रति डालर 72.64 पर खुलने के बाद दिन में 72.63 और 72.85 के दायर में रही। रुपया अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की हानि के साथ 72.69 पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 72.68 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत घटकर 90.21 रह गया।

रिलायंस सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि आयातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ी होने के कारण वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डालर की नरमी का असर बराबर हो गया इस लिए डालर-रुपया पिनिमय दर करीब करीब पिछले स्तर पर बनी रही।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.96 अंक की हानि के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,234.15 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत घटकर 63.24 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?