लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: March 1, 2021 17:41 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.55 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.76 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान दिन के उच्चतम स्तर 73.19 रुपये और निम्नतम स्तर 73.76 रुपये को छू गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 73.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.47 प्रति डॉलर थी।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.07 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,295.17 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा