लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 73.16 पर

By भाषा | Updated: March 8, 2021 11:08 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 73.16 रुपये प्रति डालर पर रहा।

अंतर बैंक विदेशी मूद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में कारोबार की शुरुआत 73.13 रुपये प्रति डालर पर हुई। उसके कुछ देर बाद ही यह और गिरकर 73.16 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। यह दर पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे नीचे रही।

गत सप्ताहांत शुक्रवार को रुपया 73.02 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 92.04 अंक पर पहुंच गया।

वहीं कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव दो प्रतिशत बढ़कर 70.75 डालर प्रति बैरल पर हो गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज के एक शोध नोट में कहा गया है, ‘‘अमेरिका में 10 साल के बेंचमार्क बॉंड पत्र में मजबूती का रुख रहा जिसका ब्रेंट कच्चे तेल पर भी असर रहा और यह 70 डालर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है। वहीं निवेशकों की धारणा पर भी इसका असर रहा। बहरहाल, इक्विटी बाजार में विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से गिरावट पर कुछ हद तक अंकुश रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित