लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:24 IST

Open in App

मुंबई, 24 मार्च अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को 12 पैसे टूटकर 72.55 (अनंतिम) पर बंद हुई। घरेलू शेयर बाजारों में बड़े स्तर पर बिकवाली और वैश्विक कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर रुपये पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी के बीच वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 72.51 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.51 से 72.69 के दायरे में घूमा।

अंत में यह 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 871.13 अंक की गिरावट के साथ 49,180.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल 3.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें