लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे घटकर 73.42 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:49 IST

Open in App

मुंबई छह अप्रैल कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कुछ राज्यों में आंशिक लाकडाऊन लगाये जाने से आर्थिक सुधार प्रभावित होने की चिंता के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया। कारोबार के अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 73.42 (अनंतिम) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.22 पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 73.20 से 73.42 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई।

कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.30 रुपये के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 73.42 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.13 प्रतिशत बढ़कर 92.71 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 2.37 फीसदी की तेजी के साथ 63.62 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने सोमवार को 931.66 करोड़ रुपये के शेयरों की कटान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम