लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली तेजी के साथ 72.91 पर बंद

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:28 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च अमेरिका में बांड पर प्राप्ति की दर नरम पड़ने से शेयरों के प्रति वैश्विक स्तर पर धारणा सकारात्मक होने के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर गिरावट से उबर कर दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 72.91 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया प्रति डालर 72.97 पर खुला तथा कारोबार के दौरान घट बढ़ के साथ 72.88 और 73.10 के बीच रहने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की मामूली तेजी दर्शाता 72.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया 32 पैसे की तेजी के साथ 72.93 प्रति डालर पर बंद हुआ था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार की मजबूती से , विदेशों में डॉलर की मजबूती का प्रभाव कम हुआ। इसी तरह अमेरिका में सरकारी प्रतिभूतियों पर निवेश प्राप्तियों में तेजी का रुख ठंडा पड़ने से भी रुपये के प्रति धारणा मजबूत हुई।

छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 92.02 हो गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और बुधवार को 15.69 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.32 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 254.03 अंक की तेजी के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या