लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी से 73.76 पर बंद

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:40 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर रुपये में दो दिनों से जारी गिरावट पर रोक लग गया और अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया कारोबार की समाप्ति पर आठ पैसे की तेजी के साथ 73.76 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया 73.89 पर खुला। दिन में यह ऊंचे में 73.73 रुपये और नीचे में 73.90 रुपये प्रति डालर के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले दिन कें मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 73.76 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मंगलवार को बाजार 73.84 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति बताने वाला डालर इंडेक्स 0.29 प्रतिशत टूटकर 90.39 पर रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 437.49 अंक की तेजी के साथ 46,444.18 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जहां मंगलवार को उन्होंने 1,153 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.02 प्रतिशत बढ़कर 50.09 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस