लाइव न्यूज़ :

नकदी आरक्षित अनुपात को वापस चार प्रतिशत पर लायेगा रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:10 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाजार में नकदी की बेहतर स्थिति के मद्देनजर नकदी आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को चरणबद्ध तरीके से चार प्रतिशत पर वापस लाने का शुक्रवार को फैसला किया।

सीआरआर कुल जमा का वह प्रतिशत है, जो बैंकों को अनिवार्य रूप से रिजर्व बैंक के पास रखना होता है। सीआरआर बढ़ाने के कदम से बैंकिंग प्रणाली से लगभग 1.37 लाख करोड़ रुपये की प्राथमिक तरलता कम हो जायेगी।

कोविड-19 के कारण आये व्यवधान के चलते बैंकों की मदद करने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक ने 28 मार्च 2020 से शुरू पखवाड़े में सीआरआर में एक प्रतिशत की कटौती की थी और इसे तीन प्रतिशत पर ला दिया था। रिजर्व बैंक ने यह प्रावधान एक साल यानी 26 मार्च 2021 तक के लिये किया था।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘मौद्रिक और तरलता की स्थिति की समीक्षा के बाद सीआरआर को क्रमिक तौर पर दो चरणों में धीरे-धीरे वापस चार प्रतिशत पर लाने का निर्णय लिया गया है। बैंकों को अब 27 मार्च 2021 से शुरू पखवाड़े से सीआरआर को एनडीटीएल के 3.5 प्रतिशत पर बनाये रखने की आवश्यकता होगी। इसी तरह बैंकों को 22 मई 2021 से प्रभावी पखवाड़े से सीआरआर को चार प्रतिशत पर लाना होगा।’’

आरबीआई ने पिछली बार नवंबर 2011 में सीआरआर को 0.25 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या