लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक जुलाई में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा; 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जुलाई 2021 में डॉलर का शुद्ध खरीदार बना रहा। इस दौरान उसने हाजिर बाजार से 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की। रिजर्वबैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

समीक्षाधीन महीने में, केंद्रीय बैंक ने 16.16 अरब डॉलर की खरीदारी की, जबकि हाजिर बाजार में 8.955 अरब डॉलर की बिक्री की। गुरुवार को जारी सितंबर 2021 के मासिक रिजर्वबैंक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

जून 2021 में, रिजर्वबैंक ने शुद्ध रूप से 18.633 अरब डॉलर की खरीदारी की। माह के दौरान बैंक ने 21.923 अरब डॉलर की खरीदारी की और 3.29 अरब डॉलर की बिकवाली।

पिछले साल जुलाई में केंद्रीय बैंक ने 15.973 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी।

वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान, रिजर्वबैंक ने हाजिर बाजार से 68.315 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इसने वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान हाजिर बाजार से 162.479 अरब डॉलर की खरीदारी की और 94.164 अरब डॉलर की बिक्री की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित