लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बचे दालों का अंत्योदय के तहत होगा मुफ्त वितरण

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:31 IST

Open in App

जम्मू, 16 फरवरी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अंत्योदय अन्न योजना (आय) के तहत केंद्रशासित प्रदेश में प्रति परिवार को डेढ़ किलोग्राम दाल के एक बार के आवंटन को मंगलवार को मंजूरी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत खाद्य एवं लोक आपूर्ति विभाग के पास दाल जमा होने के चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ये दाल लोगों को मुफ्त दिये जायेंगे।

प्रवक्ता ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि पात्र परिवारों के बीच निदेशकों को 266.57 मीट्रिक टन दालों को वितरित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम से कुल 1.77 लाख आय परिवारों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। विभाग ने अपने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि वितरण 10 मार्च से पहले समाप्त हो जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?