लाइव न्यूज़ :

बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति दो दिनों में 10.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली,दो फरवरी बजट के बाद बाजार में तेजी मंगलवार को भी जारी रही और इस दो दिन के उछाल से निवेशकों की संपत्ति 10.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,197.11 अंक यानी 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 49,797.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स एक समय 50,154.48 अंक तक चला गया था।

इस दो दिन की तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण उछलकर 10,48,253.99 करोड़ रुपये बढ़कर 1,96,60,898.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

मंगलवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,14,184.32 करोड़ रुपये बढ़ा। वहीं सोमवार को निवेशकों की संपत्ति 6.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ी थी।

बजट प्रस्तावों के सामने के आने के बाद बीएसई मानक सूचकांक सोमवार को 2,314.84 अंक यानी 5 प्रतिशत मजबूत होकर 48,600.61 अंक पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों के अनुसार 1997 के बाद बजट के दिन बाजार में सबसे जोरदार तेजी थी।

मंगलवार को बीएसई की 1,755 कंपनियों में तेजी रही जबकि 1,184 में गिरावट दर्ज की गयी। 175 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें