लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या घटकर 7,12,000 रह गई

By भाषा | Updated: March 11, 2021 23:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 मार्च (एपी) अमेरिका में बेरोजगारी का लाभ उठाने वालों की संख्या पिछले सप्ताह घटकर 7,12,000 रह गई। यह संख्या पिछले साल नवंबर के बाद सबसे कम है। इससे यह पता चलता है कि नियोक्तओं ने अब रोजगार में कटौती कम कर दी है।

कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने और अर्थव्यवस्था में सुधार को इसकी वजह माना जा रहा है।

श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेरोजगारी सहायता के मामलों में एक सपताह पहले के 7,54,000 से 42 हजार कम हो गये। रोजगार बाजार में हालांकि धीरे धीरे मजबूती आ रही है लेकिन अभी भी कई व्यवसाय दबाव में चल रहे हैं। कुल मिलाकर अभी भी 96 लाख रोजगारों का नुकसान हुआ है। अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पिछले 12 माह से दबाव में है।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था में फरवरी माह के दौरान 3,79,000 रोजगार जोड़े गये। यह अक्टूबर माह के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता अब अधिक खर्च कर रहे हैं और राज्यों तथा शहरों में कारोबारी प्रतिबंध अब हल्के हो रहे हैं।

बहरहाल, बृहस्पतिवार को जारी बेरोजगारी के आंकड़े हालांकि पिछले चार माह के दौरान सबसे नीचे हैं लेकिन ये बताते हैं कि एतिहासिक तौर पर यह अब भी ऊंचे हैं। कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले यह आंकड़े कभी भी सात लाख तक नहीं पहुंचे थे। यहां तक कि बड़ी मंदी के समय भी इन्होंने सात लाख के आंकड़े को पार नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम