लाइव न्यूज़ :

बढ़ रही है गगनचुंबी आवासीय परियोजनाओं की संख्या, 20 मंजिला वालों की संख्या सबसे अधिक

By भाषा | Updated: January 19, 2020 20:47 IST

संपत्ति क्षेत्र की सलाहकार कंपनी एनारॉक ने यह जानकारी दी है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘भारतीय शहरों में भवन निर्माण क्षेत्र में ऊंची इमारतें बनाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल भूतल के ऊपर 20 मंजिल अथवा इससे अधिक ऊंची आवासीय परियोजनायें बनाने की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह देश के सात शहरों में आवासीय संपत्ति और संपत्ति बाजार पर नजर रखती है।

देश के विभिन्न शहरों में आसमान छूती बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल देश में कुल 1,816 आवासीय परियोजनायें शुरू की गईं जिनमें से आधी से ज्यादा परियोजनायें 20 मंजिल और इससे ज्यादा ऊंची होंगी। संपत्ति क्षेत्र की सलाहकार कंपनी एनारॉक ने यह जानकारी दी है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘भारतीय शहरों में भवन निर्माण क्षेत्र में ऊंची इमारतें बनाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

पिछले साल भूतल के ऊपर 20 मंजिल अथवा इससे अधिक ऊंची आवासीय परियोजनायें बनाने की संख्या तेजी से बढ़ी है। ’’ एनारॉक के मुताबिक 2019 में देश के सात शहरों में कुल मिलाकर 1,816 आवासीय परियोजनायें शुरू की गई। इनमें से 52 प्रतिशत से अधिक परियोजनायें 20 मंजिल अथवा इससे अधिक की हैं। इस दौरान विला और भूतल पर फैले मकानों का हिस्सा गिरकर दो प्रतिशत रह गया जबकि 2014 में ऐसे मकानों का हिस्सा पांच प्रतिशत था।

एनारॉक मूलतया एक ब्रोकरेज कंपनी है। यह देश के सात शहरों में आवासीय संपत्ति और संपत्ति बाजार पर नजर रखती है। कंपनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में संपत्ति बाजार पर नजर रखती है। कंपनी के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र इस मामले में सबसे आगे रहा। खुली जमीन की कमी से जूझ रहे इस महानगर में 2019 में 734 परियोजनायें शुरू की गई जिनमें से 75 प्रतिशत बहुमंजिला इमारतें होंगी। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘‘मुंबई महानगर क्षेत्र में 20 मंजिला इमारतें अब सामान्य बात है। मुंबई शहर भी न्यूयार्क, हांग कांग और टोक्यो की श्रेणी में पहुंच रहा है जहां 50 मंजिल तक की इमारतें हैं।’’

मुंबई महानगर के बाद दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है जहां नई परियोजनाओं में से 70 प्रतिशत बहुमंजिला इमारतों की श्रेणी में हैं। इसी प्रकार बेंगलूरू में 45 प्रतिशत, पुणे में 41 प्रतिशत आवासीय परियोजनायें 20 मंजिल अथवा इससे ऊंची होंगी। हैदराबाद में ऐसी परियोजनाओं की संख्या 23 प्रतिशत, कोलकाता में 21 प्रतिशत और चेन्नई में 16 प्रतिशत है।

इसके विपरीत कई वर्गमीटर जमीन पर फैले विला और आलीशान घरों की मांग और आपूर्ति तेजी से घट रही है। एनारॉक के मुताबिक 2014 में 5.45 लाख आवासीय इकाइयों में से पांच प्रतिशत विला थे जबकि 2019 में यह हिस्सा घटकर दो प्रतिशत रह गया। इस दौरान 2.37 लाख फ्लैट बनाने की परियोजनायें शुरू हुईं। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित