लाइव न्यूज़ :

फर्जी हस्ताक्षर कर उप्र के मंत्री को कंपनी का शेयरधारक बनाने का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 12:55 IST

Open in App

नोएडा उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थनाथ सिंह का फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें परमहंस नाम की एक कंपनी में शेयरधारक बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मंत्री ने नोएडा सेक्टर 39 थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन 1) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 39 इलाके में रहने वाले सिद्धार्थनाथ सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें कहा गया कि कुछ दिन पहले एक वरिष्ठ पत्रकार की तरफ से उन्हें एक ई-मेल मिला। उसमें उन्हें जानकारी मिली कि परमहंस टेक्नोलॉजीज कंपनी जिसका रजिस्टर्ड पता जोर बाग, दिल्ली है, इस कंपनी में वह शेयरधारक हैं।

प्राथमिकी के अनुसार भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हरिमोहन सर्राफ इस कंपनी के संचालक हैं।

मंत्री ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के माध्यम से पता किया तो खुलासा हुआ कि उनका फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनी में शेयरधारक बनाया गया है। कंपनी के पंजीकरण और शेयरधारिता के संबंध में दस्तावेज और बैंक लेनदेन से इस फर्जीवाड़े का पता चला।

पुलिस ने मंत्री की प्राथमिकी के आधार पर कंपनी और उसके संचालक के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?