लाइव न्यूज़ :

बाजार में छह सत्रों से जारी तेजी पर लगा विराम; सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, नौ फरवरी शेयर बाजारों में पिछले छह सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के बीच यह हल्की गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 487 अंक मजबूत होकर 51,835.86 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था, लेकिन बाद में तेजी बरकरार नहीं रही और अंत में यह 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,329.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 15,109.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 15,257.10 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें करीब चार प्रतिशत की गिरावट आयी। नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और टीसीएस शामिल हैं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, टाइटन, एल एंड टी और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय तेजी रही। हालांकि कारोबार खत्म होने से पहले उतार-चढ़ाव आया और मुनाफावसूली की गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि व्यापक स्तर पर तेजी नहीं देखी गयी। कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। मझोली व छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन कमतर रहा और वित्तीय कंपनियों को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़त के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल