लाइव न्यूज़ :

बाजार में छह सत्रों से जारी तेजी पर लगा विराम; सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:01 IST

Open in App

मुंबई, नौ फरवरी शेयर बाजारों में पिछले छह सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के बीच यह हल्की गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 487 अंक मजबूत होकर 51,835.86 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था, लेकिन बाद में तेजी बरकरार नहीं रही और अंत में यह 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,329.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 15,109.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 15,257.10 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें 3.62 प्रतिशत की गिरावट आयी। नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और टीसीएस शामिल हैं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, टाइटन, एल एंड टी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। इनमें 3.70 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार समाप्त होने से पहले भारी बिकवाली के कारण लगभग स्थिर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में गिरावट और इक्विटी म्यूचुअल फंड से निकासी का असर बाजार पर पड़ा। ज्यादातर खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे। वाहन, औषधि और मीडिया कंपनियों के शेयर सर्वाधिक प्रभावित हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि बैंक तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी बनी रही। अतिरिक्त प्रोत्साहन पैकेज और आर्थिक पुनरूद्धार बने रहने की उम्मीद में अमेरिकी बाजार में तेजी जारी रही।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़त के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे मजबूत होकर 72.87 पर रही।

इधर, शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) घरेलू पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,876.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?