लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ को विश्व बैंक में चीन की रैंकिंग से जुड़ी गड़बड़ी की जांच की जानकारी दी गयी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल को विश्व बैंक के 'डूइंग बिजनेस रिपोर्ट' में चीन की रैंकिंग से जुड़ी गड़बड़ी की जांच करने वाली कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी के वकीलों ने इस संबंध में जानकारी दी है।

जांच में पाया गया है कि आईएमएफ की मौजूदा प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और अन्य अधिकारियों ने विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन एवं दूसरे देशों की व्यापार रैंकिंग को प्रभावित करने वाले डेटा को बदलने के लिए दबाव डाला।

आईएमएफ ने कहा कि 190 देशों की ऋण एजेंसी के निदेशक मंडल ने विश्व बैंक की "डूइंग बिजनेस 2018" रिपोर्ट को लेकर कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी विल्मरहेल की जांच में उठाए गए मुद्दों की मौजूदा समीक्षा के तहत उसके प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

डूइंग बिजनेस रिपोर्ट (व्यापार करने में आसानी से जुड़़ी रिपोर्ट) में देशों के कर बोझ, नौकरशाही संबंधी बाधाओं, नियामक प्रणाली और अन्य व्यावसायिक स्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें रैंकिंग दी जाती थी और इस रैंकिंग का इस्तेमाल कुछ देश अपने यहां निवेश को आकर्षित करने के लिए करते रहे हैं।

आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि मामले की समीक्षा के तहत उसका निदेशक मंडल जल्द ही जॉर्जीवा से मिलेगा। बयान में कहा गया कि निदेशक मंडल रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दों की "पूरी गहराई, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से समीक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"

जांच की वजह से विश्व बैंक ने सालाना डूइंग बिजनेस रिपोर्ट का प्रकाशन करना बंद कर दिया।

घटना के बाद जॉर्जीवी से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें