लाइव न्यूज़ :

मकान खरीदरों के मंच ने पश्चिम बंगाल के रियल्टी कानून पर न्यायालय के फैसले की सराहना की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई मकान खरीदारों के मंच एफपीसीई ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार के रियल्टी क्षेत्र से जुड़े कानून को निरस्त किये जाने के उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। मंच ने कहा कि इस फैसले से ग्राहकों के हितों की रक्षा होगी तथा बिल्डरों के पक्ष में रेरा को हल्का बनाने के किसी भी कदम पर रोक लगेगी।

उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में रियल एस्टेट क्षेत्र के विनियमन संबंधी राज्य के कानून को मंगलवार को निरस्त कर दिया और कहा कि यह कानून ‘‘असंवैधानिक’’ है, क्योंकि यह केंद्र के रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) कानून (रेरा) का अतिक्रमण करता है।

न्यायालय ने घर खरीदने वालों के मंच ‘फोरम फॉर पीपुल्स कलेक्टिव एफर्ट्स’ की उस याचिका पर यह फैसला सुनाया, जिसमें पश्चिम बंगाल आवास उद्योग विनियमन कानून, 2017 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर एफपीसीई के अध्यक्ष अभय उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल आवास उद्योग विनियमन कानून (डब्ल्यूबीएचआईआरए) से हम सभी हैरान थे क्योंकि इससे पूरे देश में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिये एक कानून का लक्ष्य प्रभावित हो रहा था।

डब्ल्यूबीएचआईआरए के कारण रेरा के कुछ प्रावधान हल्के हो गये थे और वे बिल्डरों के पक्ष में थे।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘अगर इसे बने रहने की अनुमति दी जाती, तब हमें आशंका थी कि अन्य राज्य भी इसका अनुकरण करते।’’

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय है। इससे न केवल रेरा और मकान खरीदारों के हितों की रक्षा हुई है बल्कि यह संदेश भी गया है कि रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) कानून प्रावधान को हल्का करने का कोई भी प्रयास अवैध होगा।

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पश्चिम बंगाल आवास उद्योग विनियमन कानून, 2017 घर क्रेताओं के लिए अहम सुरक्षा उपायों को शामिल करने में नाकाम रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी