लाइव न्यूज़ :

जुलाई-सितंबर तिमाही में वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही, कोविड-पूर्व स्तर के पार पहुंची

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही। इसके साथ ही वृद्धि दर कोविड-पूर्व स्तर को पार कर गयी है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर पहली तिमाही की तुलना में धीमी पड़ी है। हालांकि इसका मुख्य कारण तुलनात्मक आधार का प्रभाव कम होना है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही थी। वहीं पिछले साल सख्त लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 24.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर में 7.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

सरकार ने पिछले साल कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ लगाया था। इसका आर्थिक गतिविधियों पर गहरा असर देखा गया था।

इस साल भी अप्रैल के मध्य में विनाशकारी महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए राज्यों ने इसके रोकथाम के लिये कई तरह की पाबंदियां लगायी थी।

हालांकि अब आर्थिक वृद्धि दर कोविड पूर्व स्तर को पार कर गयी है।

मूल्य के संदर्भ में जीडीपी जुलाई-सितंबर तिमाही में 35,73,451 करोड़ रुपये रही। यह वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही के 35,61,530 करोड़ रुपये के आकार के मुकाबले अधिक है।

जीडीपी पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में महामारी की वजह से लगी पाबंदियों के दौरान घटकर 32,96,718 करोड़ रुपये पर आ गयी थी।

स्थिर मूल्य (2011-12) पर जीडीपी के वर्ष 2021-22 की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर अवधि में 68.11 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है जो पिछले साल इसी अवधि में यह 59.92 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह यह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इसमें 15.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

एनएसओ के आंकड़े के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वृद्धि 2021-22 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 5.5 प्रतिशत रही। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें गिरावट आयी थी।

कृषि क्षेत्र में जीवीए वृद्धि दर आलोच्य तिमाही में 4.5 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले 2020-21 की दूसरी तिमाही में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

निर्माण क्षेत्र की जीवीए वृद्धि दर 2021-22 की दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत रही। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में इसमें 7.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

खनन क्षेत्र की वृद्धि दर आलोच्य तिमाही में 15.4 प्रतिशत रही जबकि पिछले साल 2020-21 की दूसरी तिमाही में इसमें 6.5 प्रतिशत का संकुचन हुआ था।

बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य जन-केंद्रित सेवाओं की वृद्धि दर 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.9 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2.3 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण संबंधित सेवाओं की वृद्धि दर आलोच्य तिमाही में 8.2 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसमें 16.1 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

वित्त, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं की वृद्धि दर 2021-22 की दूसरी तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में इसमें 9.1 प्रतिशत का संकुचन हुआ था।

लोक प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाओं की वृद्धि दर आलोच्य तिमाही में 17.4 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में इसमें 9.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

चीन की वृद्धि दर 2021 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.9 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?